दो ट्रांसफार्मर जले, रसड़ा में 36 घंटे से ब्लैक आउट

रसड़ा नगर के प्यारे लाल चौराहा व कोतवाली परिसर के समी

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 05:15 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 05:15 PM (IST)
दो ट्रांसफार्मर जले, रसड़ा में 36 घंटे से ब्लैक आउट
दो ट्रांसफार्मर जले, रसड़ा में 36 घंटे से ब्लैक आउट

जागरण संवाददाता, रसड़ा (बलिया) : रसड़ा नगर के प्यारे लाल चौराहा व कोतवाली परिसर के समीप लगे दो बड़े ट्रांसफार्मरों के बुधवार को जल जाने से रसड़ा की आधी आबादी पूरी तरह से प्रभावित हो चुकी है। इन इलाकों में बिजली न रहने से लोग इस भीषण गर्मी में बिलबिला जा रहे हैं। इन ट्रांसफार्मरों के 36 घंटे बाद भी नहीं बदले जाने से जन-जीवन बेहाल हो गया है। सबसे गंभीर संकट पेयजल का खड़ा हो गया है। वहीं उमस भरी गर्मी से लोग पूरी रात सो नहीं सके।

उक्त ट्रांसफार्मर कब तक बदले जाएंगे इसकी सही जानकारी अधिकारी भी नहीं दे पा रहे हैं। इसके चलते लोगों में आक्रोश है। बिजली विभाग के कर्मचारी जर्जर तारों के भरोसे जैसे-तैसे बिजली का संचालन कर रहे हैं। ओवर लोडिग व जर्जर तारों के नहीं बदले जाने से उक्त ट्रांसफार्मर जल रहे हैं।

chat bot
आपका साथी