हेरोइन बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

जागरण संवाददाता बलिया सुखपुरा थाना पुलिस ने रविवार की सुबह डीहबाबा स्थान के पास से एक

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 05:52 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 05:52 PM (IST)
हेरोइन बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
हेरोइन बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, बलिया : सुखपुरा थाना पुलिस ने रविवार की सुबह डीहबाबा स्थान के पास से एक लाख की हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 31.21 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विजय नारायण राय सुबह गश्त कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि तस्कर मनोज सिंह उर्फ लाल बाबू व रणजीत सिंह उर्फ पृथ्वी निवासी सुखपुरा गांव के डीह बाबा स्थान पर हेरोइन सप्लाई करने के फिराक में है। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। इनके पास से अलग-अलग पैकेट में कुल 31.21 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

chat bot
आपका साथी