बक्सर पुल से गंगा में कूदीं दो युवतियां, एक की मौत

जागरण संवाददाता भरौली (बलिया) यूपी-बिहार की सीमा पर गंगा पर स्थित वीर कुंवर सिंह पुल से

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 05:50 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 05:50 PM (IST)
बक्सर पुल से गंगा में कूदीं दो युवतियां, एक की मौत
बक्सर पुल से गंगा में कूदीं दो युवतियां, एक की मौत

जागरण संवाददाता, भरौली (बलिया) : यूपी-बिहार की सीमा पर गंगा पर स्थित वीर कुंवर सिंह पुल से सोमवार की सुबह करीब 11 बजे बक्सर जिले के इटाढ़ी की रहने वाली दो युवतियों ने छलांग लगा दी। इसमें पिटू सिंह की 20 वर्षीय पुत्री संजना कुमारी की मौत हो गई। वहीं भागीरथ सिंह की 19 वर्षीय पुत्री प्रीति कुमारी का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। दोनों रिश्ते में बुआ व भतीजी हैं। इसमें बुआ की मौत हुई है। घटना का कारण पता नहीं चल सका। बक्सर पुलिस छानबीन में जुट गई है।

सुबह दोनों युवतियां अपने घर से पुल पर पहुंच गईं। दोनों ने दुपट्टे से एक-दूसरे के हाथ को बांध लिया। इसके बाद ऊफनाई नदी में छलांग लगा दी। नए पुल पर काम कर मजदूरों की नजर इन दोनों पर पड़ गई। वह हो हल्ला करते हुए मदद में जुट गए। काफी संख्या में लोग पुल पर जुट गए। जाल व रस्सी के सहारे दोनों को बाहर निकाल लिया गया। इसमें संजना की मौत हो चुकी थी। वहीं प्रीति की हालत गंभीर देख सदर अस्पताल ले जाया गया। जब प्रीति को पता चला कि संजना की मौत हो चुकी है तो उसने भी खुद के जिदा रहने पर अफसोस जाहिर किया। कहा कि काश! मैं भी मर गई होती।

chat bot
आपका साथी