दो शिक्षा मित्रों ने नहीं प्रस्तुत किया अभिलेख, होगी कार्रवाई

जागरण संवाददाता इंदरपुर (बलिया) शिक्षा क्षेत्र चिलकहर की दो महिला शिक्षा मित्रों के खिलाफ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 07:05 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 07:05 PM (IST)
दो शिक्षा मित्रों ने नहीं प्रस्तुत किया अभिलेख, होगी कार्रवाई
दो शिक्षा मित्रों ने नहीं प्रस्तुत किया अभिलेख, होगी कार्रवाई

जागरण संवाददाता, इंदरपुर (बलिया) : शिक्षा क्षेत्र चिलकहर की दो महिला शिक्षा मित्रों के खिलाफ मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत हुई थी। जांच के समय दोनों ने प्रमाण पत्र व अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया। अब खंड शिक्षाधिकारी मोतीचंद चौरसिया ने वेतन रोकते हुए कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उमेश सिंह ने दो शिक्षा मित्रों सुनीता सिंह व सीमा सिंह के खिलाफ मुख्यमंत्री पोर्टल व बेसिक शिक्षाधिकारी को शिकायती पत्र भेजा था। आरोप लगाया था कि फर्जी अभिलेख के सहारे दोनों शिक्षा मित्र के पद पर कार्यरत हैं। खंड शिक्षा अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेज दी है।

chat bot
आपका साथी