कुएं में गिरीं दो गायों को युवाओं ने निकाला बाहर

नगर से सटे छितौनी गांव में रविवार की दोपहर करीब दो बज

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Jul 2021 06:06 PM (IST) Updated:Sun, 11 Jul 2021 06:06 PM (IST)
कुएं में गिरीं दो गायों को युवाओं ने निकाला बाहर
कुएं में गिरीं दो गायों को युवाओं ने निकाला बाहर

जागरण संवाददाता, रसड़ा (बलिया) : नगर से सटे छितौनी गांव में रविवार की दोपहर करीब दो बजे दो गायें आपस में लड़ते-लड़ते गहरे कुएं में गिर गईं। यह देख काफी संख्या में लोग जुट गए। खबर मिलते ही यूपी 112 के जवान भी घटनास्थल पर पहुंच गए। कुछ युवाओं ने पहले तो रस्सी के सहारे गायों को निकालने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। इसके बाद जेसीबी मंगवाई गई। इसके सहारे एक व्यक्ति कुएं के अंदर गया। किसी तरह से रस्सी के सहारे एक गाय को बांधकर ऊपर लाया गया। फिर दूसरी गाय को भी इसी तरकीब से बाहर निकाला गया। युवाओं की दो घंटे की अथक मेहनत के बाद गायों को बाहर निकालने में सफलता मिली। कुएं में पानी के साथ गंदगी व कीचड़ होने से काफी दिक्कत हुई। युवाओं के इस प्रयास को स्थानीय लोगों ने खूब सराहा।

chat bot
आपका साथी