कार पर गिरा पेड़, चालक समेत दो घायल

नगरा-रसड़ा मार्ग पर टांडी के समीप शनिवार को दोपहर तेज ह

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 06:09 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 06:09 PM (IST)
कार पर गिरा पेड़, चालक समेत दो घायल
कार पर गिरा पेड़, चालक समेत दो घायल

जागरण संवाददाता, नगरा (बलिया) : नगरा-रसड़ा मार्ग पर टांडी के समीप शनिवार को दोपहर तेज हवा के चलते चलती कार पर पेड़ गिर गया। इसमें सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। घायलों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पेड़ गिरने से कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गाजीपुर शहर के गौतम बुद्ध कालोनी निवासी 62 वर्षीय शंभूनाथ शर्मा की बेटी की शादी सिकंदरपुर में हुई है। वह कार से चालक असगर के साथ पुत्री से मिलने गए थे। वहां से लौटते समय टांडी के पास कार पर अचानक पेड़ गिर गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। किसी तरह से दोनों को बाहर निकाला गया। एंबुलेंस से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा भेजा गया। दोनों घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

वाहन ने रिक्शा में मारी

टक्कर, दो गंभीर

जागरण संवाददाता, रसड़ा (बलिया) : रेलवे स्टेशन के समीप शनिवार की दोपहर में तेज रफ्तार वाहन ने रिक्शा को टक्कर मार दी। उस पर सवार संजू सिंह पत्नी रामाश्रय पाल व मोतीलाल पुत्र धनराज निवासी पंडितपुरा संवरा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।

chat bot
आपका साथी