72 घंटे से जला बैरिया नगर पंचायत का ट्रांसफार्मर

नगर पंचायत में विगत 72 घंटे से ट्रांसफार्मर जला पड़ा है ि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 06:33 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 06:33 PM (IST)
72 घंटे से जला बैरिया नगर पंचायत का ट्रांसफार्मर
72 घंटे से जला बैरिया नगर पंचायत का ट्रांसफार्मर

जागरण संवाददात, बैरिया (बलिया) : नगर पंचायत में विगत 72 घंटे से ट्रांसफार्मर जला पड़ा है, जिससे कस्बे के लोग अंधेरे में रहने को विवश हैं। बिजली आपूर्ति नहीं होने से सारे उपकरण शो पीस बन कर रह गए हैं। विभाग का कोई भी अधिकारी जवाब देने के लिए उपस्थित नहीं हैँ। नगर पंचायत बैरिया के दो मोहल्लों में पश्चिम टोला एवं गोन्हिया टोला में विद्युत आपूर्ति के लिए 250 केवीए का ट्रांसफार्मर विगत 10 जून से जला पड़ा है। नगर पंचायत के लोगों ने मांग किया है कि मोबाइल ट्रांसफार्मर की अविलंब व्यवस्था की जाए। ऐसा नहीं होने पर सभी लोग आंदोलन को बाध्य होंगे।

chat bot
आपका साथी