छह दिन में जला पड़ा है ट्रांसफार्मर, आक्रोश

जागरण संवाददाता रसड़ा (बलिया) प्यारेलाल चौराहे पर लगा ट्रांसफार्मर छह दिन में ही शुक्र

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 05:23 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 05:23 PM (IST)
छह दिन में जला पड़ा है ट्रांसफार्मर, आक्रोश
छह दिन में जला पड़ा है ट्रांसफार्मर, आक्रोश

जागरण संवाददाता, रसड़ा (बलिया) : प्यारेलाल चौराहे पर लगा ट्रांसफार्मर छह दिन में ही शुक्रवार की शाम जल गया। इससे नगर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप होने के कारण लोगों में आक्रोश है। पांच हजार से अधिक की आबादी के समक्ष पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। गर्मी से लोग बेहाल हैं। 13 जून को लगाया गया ट्रांसफार्मर शुक्रवार की शाम जल जाने से बिजली पर आधारित कार्य प्रभावित होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

chat bot
आपका साथी