फेफना मार्ग पर रहा यातायात प्रतिबंधित

जागरण संवाददाता बलिया फेफना में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह को देखते हुए रविवार को

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 07:28 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 07:28 PM (IST)
फेफना मार्ग पर रहा यातायात प्रतिबंधित
फेफना मार्ग पर रहा यातायात प्रतिबंधित

जागरण संवाददाता, बलिया: फेफना में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह को देखते हुए रविवार को पूरे दिन गाजीपुर-हाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर बलिया से फेफना तक यातायात प्रतिबंधित कर दिया गया था। बड़े वाहन सुखपुरा व गड़वार होकर निकलते रहे। इसके लिए पुलिस के 28 जवान लगाए गए थे। शहर के चित्तू पाण्डेय चौराहे व फेफना चौराहे पर बैरकेडिग कर वाहनों को प्रवेश को रोक दिया गया था। माल्देपुर मार्ग पर ई-रिक्शा का परिचालन भी बंद कर दिया गया था। इसके लिए सागरपाली चट्टी पर जवानों की तैनाती की गई थी। इन स्थलों पर पुलिस के जवानों की ड्यूटी लगाई गई थी। इस मार्ग से जाने के लिए कई वाहन चालक पुलिस से उलझते भी रहे। इसकी तैयारी एक पखवारे से चल रही थी। मंत्री उपेंद्र तिवारी खुद एक-एक चीज का जायजा ले रहे थे। इसे देखते हुए पुलिस भी काफी सतर्क थी। पुलिस के जवान कार्यक्रम स्थल से लेकर मंच तक तत्पर दिखे।

chat bot
आपका साथी