सुखपुरा के व्यापारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

जागरण संवाददाता सुखपुरा (बलिया) सूदखोरों के दबाव में कस्बे के युवा व्यवसायी की आत्महत्या के

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Oct 2021 07:48 PM (IST) Updated:Thu, 07 Oct 2021 07:48 PM (IST)
सुखपुरा के व्यापारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
सुखपुरा के व्यापारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

जागरण संवाददाता, सुखपुरा (बलिया) : सूदखोरों के दबाव में कस्बे के युवा व्यवसायी की आत्महत्या के मामले में चार दिन बाद भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। इसको लेकर व्यवसायियों में आक्रोश है। गुरुवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के सदस्यों ने संत यतीनाथ मंदिर परिसर में बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई। पुलिस द्वारा शीघ्र एफआईआर दर्ज नहीं करने पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। प्रांतीय उपाध्यक्ष व पूर्वांचल प्रभारी अरविद गांधी ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा व्यापारी आर-पार की लड़ाई लड़ने से भी पीछे नहीं हटेंगे। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो बाजार बंद कराकर आंदोलन किया जाएगा। व्यवसायी राजू गुप्ता ने आपबीती साझा करते हुए सूदखोरों से बचाने की गुहार लगाई। राजू वारसी, सुमेर गुप्ता, अनिल गुप्ता, सत्य प्रकाश गुप्ता, शंकर दानी वर्मा, सद्दाम हुसैन, बसंत सैनी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अप्पू सिंह व संचालन गणेश प्रसाद ने किया। अंत में दो मिनट का मौन रखकर गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

chat bot
आपका साथी