व्यापार मंडल ने पीएम तक पहुंचाईं समस्याएं

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्वांचल

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 07:36 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 07:36 PM (IST)
व्यापार मंडल ने पीएम तक पहुंचाईं समस्याएं
व्यापार मंडल ने पीएम तक पहुंचाईं समस्याएं

जागरण संवाददाता, बलिया : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्वांचल प्रभारी अरविद गांधी के नेतृत्व में सोमवार को व्यापारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में व्यापार मंडल के सदस्यों ने मांग की है कि जीएसटी में व्यापारी विरोधी प्रविधान को समाप्त किया जाए। पेट्रोलियम पदार्थ को जीएसटी के दायरे में लाया जाए। ई वे बिल में एक दिन में 200 किलोमीटर के जगह पर 100 किलोमीटर का प्रविधान रखा जाए। व्यापारी क्रेडिट कार्ड व्यापारियों को जारी किया जाए। सूक्ष्म, लघु और मध्यम व्यापारियों का दो लाख का निर्माण किया जाए। पंजीकृत व्यापारियों के माध्यम से विधान परिषदों में अपना प्रतिनिधि चुनने की व्यवस्था की जाए।

ज्ञापन देने के बाद कलेक्ट्रेट में ही चंद्रशेखर उद्यान में बैठक हुई जिसमें गांधी ने कहा कि ज्ञापन में जो मांग की गई है वह टैक्स देने वाले व्यापारी और देश की जनता के हित में है। जिला प्रभारी प्रदीप गुप्ता ने कहा कि यह सरकार व्यापारियों की कही जा रही है लेकिन इंस्पेक्टर राज समाप्त नहीं हो रहा है। जिलाध्यक्ष प्रयाग चौहान ने कहा कि जीएसटी में विसंगति से व्यापारी बहुत परेशान हैं। इस मौके पर विनोद वर्मा, सतीश कुमार गुप्त, शुभम गुप्ता, मनोज राय ,प्रशांत कुमार, विनोद शर्मा, धर्मेंद्र सोनी, टिकू जायसवाल, सतीश सर्राफ, अमीर चंद गुप्ता, लल्लन गुप्ता, हरिनारायण चौरसिया, आनंद प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी