जेसीबी से निकला ट्रैक्टर, चालक का मिला शव

जागरण संवाददाता बैरिया (बलिया) क्षेत्र के सोनबरसा-दलन छपरा मार्ग पर शुक्रवार की शाम को ट

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 04:55 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 04:55 PM (IST)
जेसीबी से निकला ट्रैक्टर,  चालक का मिला शव
जेसीबी से निकला ट्रैक्टर, चालक का मिला शव

जागरण संवाददाता, बैरिया (बलिया): क्षेत्र के सोनबरसा-दलन छपरा मार्ग पर शुक्रवार की शाम को ट्रैक्टर समेत चालक के तालाब में गिरने से चालक विमल सिंह निवासी टोकटी की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार की देर रात को ग्रामीणों के सहयोग व जेसीबी के मदद से शव को बरामद कर लिया। साथ ही ट्रैक्टर को भी बाहर निकला। चालक ट्रैक्टर में डीजल डलवाने के लिए सोनबरसा पेट्रोल पंप पर आ रहा था। इसी बीच सोनबरसा गांव के सामने टेंपो को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर असंतुलित हो गया। इसके बाद सड़क के किनारे के गहरे तालाब में गिर गया। ट्रैक्टर के नीचे ही चालक दब गया। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। एसएचओ राजीव कुमार मिश्र तत्काल मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से जेसीबी के माध्यम से पहले ट्रैक्टर को बाहर निकाला। इसके नीचे दबे चालक के शव को बरामद कर लिया गया। इससे मृतक के स्वजनों में कोहराम मच गया।

chat bot
आपका साथी