गड्ढे में पलटा ट्रैक्टर, चालक व मजदूर की मौत

उभांव थाना के कुर्हा तेतरा गांव के पास तेज रफ्तार ट्र

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 06:20 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 06:20 PM (IST)
गड्ढे में पलटा ट्रैक्टर, चालक व मजदूर की मौत
गड्ढे में पलटा ट्रैक्टर, चालक व मजदूर की मौत

जागरण संवाददाता, बिल्थरारोड (बलिया) : उभांव थाना के कुर्हा तेतरा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली समेत गुरुवार की देर रात सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। ट्रैक्टर चालक व एक मजदूर की मौत हो गई। मृतकों की पहचान चालक चंदन प्रजापति (35) ग्राम करसी थाना नगरा एवं सोमनाथ (40) रांची झारखंड के रूप में की गई। दोनों ने अत्यधिक शराब पी रखी थी। परिवार में कोहराम मच गया।

दोनों चंदाडीह-हरदिया स्थित पूर्व विधायक केदारनाथ वर्मा के भाई स्व. केशव प्रसाद मौर्या के ईंट भट्ठे पर काम करते थे। दोनों पास के खेत से गेहूं लेकर उनके घर हरनाटार पहुंचाकर वापस ईंट भट्ठे पर आ रहे थे। दोनों ने पहले जमकर शराब पी और नशे की हालत में तेज रफ्तार ट्रैक्टर लेकर ईंट भट्ठे के लिए निकल गए। कुर्हा तेतरा गांव के पास पहुंचते ही ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और पलट गया, जिसके नीचे दोनों दब गए। हादसा इतना भयानक था कि ट्रैक्टर की बाडी कई हिस्सों में बिखर गई। हादसे की खबर मिलते ही आसपास के लोग जुट गए। डायल 112 की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से दोनों को ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे से किसी तरह निकाला गया और तत्काल उपचार हेतु आधी रात को सीयर सीएचसी लाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उभांव थाना पुलिस के साथ सीयर पुलिस चौकी इंचार्ज आरके सिंह ने रात में ही कागजी कार्यवाही पूरी की। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिए। नहीं पीते शराब तो बच जाती जान :

चालक व मजदूर रोज इसी मार्ग से ही ट्रैक्टर से ईंट व अन्य सामान लेकर आते-जाते थे। रास्ते में ईंट बनाने के लिए खेत से मिट्टी निकालने के कारण सड़क के दोनों तरफ छह से सात फीट तक गड्ढा बन गया है। गुरुवार की रात शराब पीने के कारण दोनों मार्ग पर बने खतरे से बेपरवाह हो गए और हादसे का शिकार बने। स्थानीय लोगों में चर्चा है कि शराब न पीते तो दोनों की जान बच जाती।

chat bot
आपका साथी