कल खपड़िया बाबा आश्रम पर परिणय सूत्र में बंधेंगे 101 जोड़े

जागरण संवाददाता दोकटी (बलिया) मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत पांच दिसंबर को खपि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 05:45 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 05:45 PM (IST)
कल खपड़िया बाबा आश्रम पर परिणय सूत्र में बंधेंगे 101 जोड़े
कल खपड़िया बाबा आश्रम पर परिणय सूत्र में बंधेंगे 101 जोड़े

जागरण संवाददाता, दोकटी (बलिया) : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत पांच दिसंबर को खपड़िया बाबा आश्रम पर 101 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इसकी तैयारी जोरों पर चल रही है। विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि योजना के तहत सबसे पहले 18 जून 2018 को 130 कन्याओं की शादी कराई गई। इसके बाद 10 दिसंबर 2018 को 98, 26 जून 2019 को 127 कन्याओं के हाथ पीले हुए। इस बार फिर आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम को योजनाबद्ध तरीके से संपन्न कराने के लिए लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। विधायक ने बताया कि इस बार भी कन्याओं को सभी उपहार दिए जाएंगे। स्वामी खपड़िया बाबा आश्रम प्रांगण में सभी लोग समाधि स्थल पर माथा टेकते हैं। स्वामी हरिहरानंद महाराज का आशीर्वाद पाते हैं।

chat bot
आपका साथी