अब तक 287886 को लगा टीका, लोगों में उत्साह

जनपद में टीकाकरण के प्रति भी लोगों की जागरूकता बढ़ी है। यहां बु

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 07:43 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 07:43 PM (IST)
अब तक 287886 को लगा टीका, लोगों में उत्साह
अब तक 287886 को लगा टीका, लोगों में उत्साह

जागरण संवाददाता, बलिया : जनपद में टीकाकरण के प्रति भी लोगों की जागरूकता बढ़ी है। यहां बुधवार तक 287886 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। जनपद के कई सामाजिक संगठन और नव निर्वाचित ग्राम प्रधान भी टीकाकरण अभियान के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं। एक जून से 18 प्लस का भी टीकाकरण शुरू है। हर जगह युवाओं का उत्साह भी देखते बन रहा है।

वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार बलिया की आबादी कुल आबादी 32,39,774 है। इसमें पुरुषों की संख्या 16,72,902 और महिलाओं की संख्या 15,66,872 है। टीकाकरण अभियान में तेजी आई है। 18 प्लस के युवाओं को मौके पर ही पंजीयन कर टीका लगाया जा रहा है। अब 12 हुए कोरोना के एक्टिव केस

जनपद में पिछले कई दिनों से कोई नया संक्रमित नहीं मिला है। इससे लोग राहत महसूस कर रहे हैं। बुधवार को आयी कोरोना रिपार्ट में अब 12 एक्टिव केस होने की पुष्टि की गई है। गठित निगरानी समितियों के द्वारा 654 गांवों में भ्रमण कर कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया गया और विभिन्न गांवों में 58 मेडिकल किट वितरित किए गए। एक जुलाई से अस्पताल शुरू करेगा महाअभियान बिल्थरारोड : क्षेत्र में अब हर गांव में स्वास्थ्य विभाग द्वारा मौके पर ही पंजीयन कर टीका लगाया जाएगा। एक जुलाई से शुरु होने वाले स्वास्थ्य विभाग के महाअभियान की जानकारी देते हुए सीयर सीएचसी अधीक्षक डा. तनवीर आजम ने बताया कि एक जुलाई से 26 दिन चलने वाले इस अभियान में हर दिन करीब 6 हजार लोगों को टीका लगेगा। इसमें 18 और 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले सभी लोगों को टीका लगेगा।

chat bot
आपका साथी