चोरी की तीन बाइक बरामद, तीन गिरफ्तार

जागरण संवाददाता सिकंदरपुर (बलिया) थाना पुलिस ने मानपुर तिराहा से गुरुवार की सुबह दो चोर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 05:09 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 05:09 PM (IST)
चोरी की तीन बाइक बरामद, तीन गिरफ्तार
चोरी की तीन बाइक बरामद, तीन गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, सिकंदरपुर (बलिया): थाना पुलिस ने मानपुर तिराहा से गुरुवार की सुबह दो चोरी की बाइक के साथ तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। एसएचओ राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक कालीशंकर तिवारी गश्त पर थे। इसी बीच मुखबीर की सूचना पर अजय शर्मा, वीरेंद्र राजभर निवासी मिल्की कस्बा सिकंदरपुर व अनिल कुमार उर्फ राजा निवासी चकखान को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास एक तमंचा व चाकू भी मिला।

chat bot
आपका साथी