हादसे में बाइक सवार भाई-बहन समेत तीन घायल

जागरण संवाददाता रसड़ा (बलिया) रसड़ा-प्रधानपुर मार्ग के फिरोजपुर गांव के समीप रविवार क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 06:40 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 06:40 PM (IST)
हादसे में बाइक सवार भाई-बहन समेत तीन घायल
हादसे में बाइक सवार भाई-बहन समेत तीन घायल

जागरण संवाददाता रसड़ा (बलिया) : रसड़ा-प्रधानपुर मार्ग के फिरोजपुर गांव के समीप रविवार की शाम बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन समेत तीन लोग घायल हो गए। इसमें राहुल यादव, बहन सिवानी पुत्री सुभाष यादव निवासी राजापुर थाना बरेसर जिला गाजीपुर सहित उसी बाइक पर सवार नीतू यादव पत्नी ब्रह्मानंद निवासी देवरिया थाना करीमुद्दीनपुर, गाजीपुर को गंभीर चोटें आईं। तीनों घायलों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बोलेरो चालक विनोद यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

chat bot
आपका साथी