कल तक चलेगी तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी

जागरण संवाददाता बलिया उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए कल

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 05:58 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 05:58 PM (IST)
कल तक चलेगी तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी
कल तक चलेगी तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी

जागरण संवाददाता, बलिया: उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में विकास कार्यों पर आधारित भव्य प्रदर्शनी सोमवार से लगाई गई। यह प्रदर्शनी आठ दिसंबर तक चलेगी। जिला सूचना अधिकारी अनुराग रंजन ने कहा कि सरकार की साढ़े चार वर्ष की उपलब्धियों के व्यापक प्रचार-प्रसार के ²ष्टिगत तीन दिवसीय प्रदर्शनी लगाई गई है, इसमें लोगों को प्रदेश में हो रहे विकास के बारे में लाभप्रद जानकारी हासिल होगी। सैकड़ों लोगों ने प्रतिभाग कर वहां लगे होर्डिंग पोस्टर को देखा और सरकार के विकास कार्यों के बारे में सकारात्मक चर्चा साझा करते रहे।

chat bot
आपका साथी