ब्रह्मलीन संत शिरोमणि के भंडारे में हजारों लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण

जासं दुबेछपरा (बलिया) ब्रह्मलीन संत शिरोमणि कमल दास वेदांती की समाधि पूजन व भव्य भंडारा का

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 07:21 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 07:21 PM (IST)
ब्रह्मलीन संत शिरोमणि के भंडारे में हजारों लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण
ब्रह्मलीन संत शिरोमणि के भंडारे में हजारों लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण

जासं, दुबेछपरा (बलिया) : ब्रह्मलीन संत शिरोमणि कमल दास वेदांती की समाधि पूजन व भव्य भंडारा का समापन शनिवार की शाम हुआ। भंडारा में लगभग हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और बाबा समाधि पर नमन किया। पिछले सात अक्टूबर को कमल दास वेदांती जी महाराज ब्रह्मलीन हो गए थे। उनका आश्रम भी इस वर्ष गंगा के कटान में विलीन हो चुका था। उनके ब्रह्मलीन होने के पश्चात उनकी समाधि दुबेछपरा के निकट ही श्रद्धालुओं द्वारा बनवाई गई। आठ अक्टूबर से लगातार धार्मिक अनुष्ठान उनकी समाधि पर आयोजित होते रहे। आज समाधि पर हजारों लोगों ने मत्था टेका और प्रसाद ग्रहण किया।

chat bot
आपका साथी