ताला तोड़कर रिटायर्ड जवान के घर से लाखों की चोरी

लिया: सदर कोतवाली क्षेत्र के अमृतपाली रेलवे क्रा¨सग के पास स्थित सरस्वती बिहार कालोनी में चोरों ने रिटायर्ड सूबेदार मनोज ¨सह के घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये का सामान चुरा लिया। एक दिन पूर्व परिवार के सभी सदस्य छठ पूजा पर बैरिया स्थित अपने पैतृक गांव गए हुए थे। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। वहीं डाग स्क्वायड के प्रयास के बाद भी कोई सफलता नहीं मिल सकी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 09:52 PM (IST) Updated:Tue, 13 Nov 2018 09:52 PM (IST)
ताला तोड़कर रिटायर्ड जवान के घर से लाखों की चोरी
ताला तोड़कर रिटायर्ड जवान के घर से लाखों की चोरी

जागरण संवाददाता, बलिया: सदर कोतवाली क्षेत्र के अमृतपाली रेलवे क्रा¨सग के पास स्थित सरस्वती बिहार कालोनी में चोरों ने रिटायर्ड सूबेदार मनोज ¨सह के घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये का सामान चुरा लिया। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। वहीं डाग स्क्वायड के प्रयास के बाद भी कोई सफलता नहीं मिल सकी।

छठ पूजा में भाग लेने के लिए मनोज ¨सह के परिवार के सभी सदस्य एक दिन पूर्व बैरिया अपने पैतृक गांव गए हुए हैं। कालोनी में स्थित मकान में ताला बंद था। रात को मकान का ताला तोड़ चोरों ने कमरों को खोल उसमें रखी आलमारी, बक्सा व अटैची का ताला तोड़ दिया। इसके बाद उसमें रखे गहने, कीमती कपड़े व अन्य सामान समेट ले गए। अगले दिन सुबह पड़ोसी मकान के मुख्य गेट का ताला टूटा देख अवाक रह गए। इसकी सूचना मोबइल फोन से गृह स्वामी को दी गई। उधर सूचना पाकर सीओ अरुण कुमार ¨सह, कोतवाल शशिमौलि पाण्डेय समेत चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच गए। बाद में गृह स्वामी भी गांव से आ गए। उन्होंने बताया कि कितना गहना व अन्य सामान चोरी हुआ है, इसकी जानकारी महिलाओं के आने के बाद ही हो पाएगी। चोरी की इस घटना से कालोनीवासियों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों का आरोप था कि पुलिस गश्त नहीं होने से चोरों का मनोबल काफी बढ़ गया है।

गहने व नकदी पर हाथ किया साफ

जासं, मनियर (बलिया): थाना क्षेत्र अहिरौली पांडेय गांव में सोमवार की रात राम नरेश राम के घर से चोरों ने गहने समेत हजारों रुपये का सामान चुरा लिया। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। रात को परिवार के सदस्य खाना खाकर सो गए। रात को छत के सहारे आंगन में उतरे चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर बक्सों में रखा मंगलसूत्र, नथिया, सिकड़ी, कर्णफुल, पायल सहित कीमती साड़ियां समेट लिए। इस परिवार में सात साल पहले 27 सितंबर 2011 को डकैतों ने जमकर लूटपाट की थी।

chat bot
आपका साथी