देवी मां की प्रतिमा के मुकुट व नेत्र चोरी

जागरण संवाददाता, हनुमानगंज (बलिया) : बलिया-सिकंदरपुर मार्ग पर सुखपुरा थाना क्षेत्र के धरहरा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Dec 2017 10:45 PM (IST) Updated:Mon, 18 Dec 2017 10:45 PM (IST)
देवी मां की प्रतिमा के मुकुट व नेत्र चोरी
देवी मां की प्रतिमा के मुकुट व नेत्र चोरी

जागरण संवाददाता, हनुमानगंज (बलिया) : बलिया-सिकंदरपुर मार्ग पर सुखपुरा थाना क्षेत्र के धरहरा चट्टी पर स्थित मां दुर्गा के मंदिर का ताला तोड़कर चोरों ने मुकुट व सोने के नेत्र चुरा लिए। चोरी की इस घटना से हर कोई अवाक रह गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है।

मुख्य मार्ग पर देवी मां का विशाल मंदिर है। इस मंदिर में प्रतिदिन की तरह शाम को आरती व पूजा करके पुजारी घर चले गए। रात को चोर मंदिर के मुख्य गेट का ताला तोड़भीतर रखा बाक्स को तोड़कर मुकुट निकाल लिए। इस मुकुट पर सोने का पानी चढ़ाया गया था। इसके बाद मां की प्रतिमा में लगी सोने की आंख को निकाल कर निकल गए। अगले दिन अमावस्या होने के कारण सुबह ही महिलाएं पूजा करने के लिए मंदिर पहुंची। मंदिर का खुला गेट देखकर अंदर गई तो दान पेटिका टूटी पड़ी थी। वहीं मां की प्रतिमा का मुकुट व नेत्र गायब थे। महिलाओं के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंच गए। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस घटना से मां के भक्तों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों का आरोप था कि पुलिस गश्त न होने से चोरों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। जनता से पुलिस से तत्काल मामले के खुलासे की मांग की।

chat bot
आपका साथी