जनेश्वर मिश्र सेतु पर बाइक छोड़कर गंगा में कूदा युवक

जागरण संवाददाता दुबहड़ (बलिया) नवनिर्मित जनेश्वर मिश्रा सेतु से शुक्रवार को एक युवक ने गंग

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 05:57 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 05:57 PM (IST)
जनेश्वर मिश्र सेतु पर बाइक छोड़कर गंगा में कूदा युवक
जनेश्वर मिश्र सेतु पर बाइक छोड़कर गंगा में कूदा युवक

जागरण संवाददाता, दुबहड़ (बलिया) : नवनिर्मित जनेश्वर मिश्रा सेतु से शुक्रवार को एक युवक ने गंगा में छलांग लगा दी। 20 वर्षीय अभिमन्यु सिंह पुत्र विजेंद्र सिंह निवासी भरसौता, हल्दी की तलाश में एनडीआरएफ की टीम देर शाम तक जुटी रही लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस भी पहुंची।

अभिमन्यु रोज की भांति बागीचे में दौड़ लगाकर घर पहुंचा। उसने बाबा रामदेव सिंह से कहा कि बलिया स्थित बड़ी मां के घर जा रहा हूं। उसे शनिवार को कोस्टगार्ड की परीक्षा देने के लिए छपरा जाना था। बलिया न जाकर सुबह दस बजे के करीब वह सेतु पर पहुंचा। मोबाइल, मोटरसाइकिल, चप्पल व कुछ किताबें छोड़कर वह नदी में कूद गया। तभी उधर से गुजर रहे लोगों ने उसे कूदते हुए देखा तो शोर मचाने लगे। थोड़ी देर में मौके पर भीड़ जुट गई। एनडीआरएफ के जवानों ने नदी में खोजबीन शुरू की। युवक के मोबाइल की पर किसी का फोन आने पर सुरक्षा प्रहरी ने रिसीव किया। इसके बाद उसकी शिनाख्त हुई। दुबहड़ थानाध्यक्ष अनिल चंद्र तिवारी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए।

बंगाल में रहते हैं माता-पिता --

अभिमन्यु सिंह बंगाल में शिक्षा ग्रहण करता था। चार माह पूर्व बलिया आकर सेना भर्ती की तैयारी में जुटा था। उसके माता-पिता और एक बड़ी बहन दुर्गापुर बंगाल में रहते हैं। पिता विजेंद्र सिंह ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। घटना का कारण अब तक ज्ञात नहीं हो सका है।

chat bot
आपका साथी