बकरी चरा रहे युवक पर चाकू से हमला, घायल

कस्बा स्थित मां काली मंदिर के समीप कहासुनी के बाद एक युवक

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 06:43 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 06:43 PM (IST)
बकरी चरा रहे युवक पर चाकू से हमला, घायल
बकरी चरा रहे युवक पर चाकू से हमला, घायल

जागरण संवाददाता, फेफना (बलिया) : कस्बा स्थित मां काली मंदिर के समीप कहासुनी के बाद एक युवक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। हमलावर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घायल युवक को जिला अस्पताल भेजा गया। दलित बस्ती निवासी राजेश राम (22) शुक्रवार को मंदिर के पास बकरी चरा रहा था। इसी बीच कहासुनी के बाद एक युवक ने राजेश पर चाकू से हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई, लेकिन हमलावर के बारे में पता नहीं चल सका। समाचार लिखे जाने तक थाने में तहरीर नहीं दी गई थी।

chat bot
आपका साथी