ससुराल आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

थाना क्षेत्र के टकरसन गांव में सोमवार की सुबह ससुर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 05:38 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 05:38 PM (IST)
ससुराल आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
ससुराल आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

जागरण संवाददाता, बांसडीहरोड (बलिया) : थाना क्षेत्र के टकरसन गांव में सोमवार की सुबह ससुराल में आए दामाद धनजी पासी पुत्र केदार की मौत हो गई। वह बिहार के बक्सर जिले के अकरौड़ा गांव से अपनी साली की शादी में शामिल होने के लिए परिवार के साथ आया था। इस घटना से उसके परिवार में कोहराम मच गया।

26 जून को होने वाली साली की शादी में शामिल होने के लिए धनजी परिवार के साथ 17 जून को आया था। घर से सुबह टहलने के लिए निकला। कुछ देर बाद वापस आकर वह घर के बाहर झोपड़ी में सो गया। उसके मुंह से अजीब तरीके की आवाज निकलते देख बच्चों ने इसकी जानकारी महिलाओं को दी। परिवार के लोग पहुंचे तो उसके मुंह और नाक से झाग निकल रहा था। शरीर भी पूरी तरह से शिथिल हो गया था। परिजनों ने गांव के ही एक चिकित्सक को बुलाया। चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। घर में खुशियों का माहौल पल भर में ही मातम में बदल गया। मृतक की पत्नी दुर्गा का रो रो कर बुरा हाल हो गया। एसओ सुनील लांबा ने बताया कि प्रथम ²ष्टया किसी विषाक्त पदार्थ के सेवन से युवक की मौत हुई लग रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सही तथ्य आएगा।

chat bot
आपका साथी