हाथ-पैर बांधकर युवक की लाठी-डंडे से पीटकर मार डाला

जागरण संवाददाता भरौली (बलिया) नरही थाना अंतर्गत कोटवा नारायणपुर में बुधवार की रात युव

By JagranEdited By: Publish:Thu, 11 Nov 2021 06:15 PM (IST) Updated:Thu, 11 Nov 2021 06:15 PM (IST)
हाथ-पैर बांधकर युवक की लाठी-डंडे से पीटकर मार डाला
हाथ-पैर बांधकर युवक की लाठी-डंडे से पीटकर मार डाला

जागरण संवाददाता, भरौली (बलिया) : नरही थाना अंतर्गत कोटवा नारायणपुर में बुधवार की रात युवक की हत्या से दहशत फैल गई। आरोपितों ने उसे घर बुलाकर लाठी-डंडे से पीटकर मार डाला। इसके बाद शव को झाड़ियों में छिपा दिया। युवक के हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे। मुंह भी कपड़े से बंधा था। घटना के पीछे प्रेम-प्रसंग को कारण माना जा रहा है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक ही परिवार के चार लोगों के खिलाफ नामजद हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपित पति-पत्नी व बेटी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि बेटे की तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने रात में ही गांव में पहुंचकर जांच-पड़ताल की। युवक की हत्या से स्वजनों में कोहराम मच गया।

25 वर्षीय मंगल यादव पुत्र राजनाथ यादव रामघाट पर छठ पूजा में गया था। वहां विनोद राजभर पुत्र रामाशीष राजभर मंगल को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। वहां शराब का दौर चला। इसके बाद घरवालों ने मिलकर मंगल पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। इसमें उसकी मौत हो गई। आरोपितों ने बगल स्थित तालाब किनारे झाड़ियों में उसका शव फेंक दिया। घर में सारे सबूत मिटाने की पूरी कोशिश की गई।

आसपास के लोगों ने मंगल के घरवालों को मारपीट के बारे में सूचना दी। मंगल के स्वजनों ने पुलिस को जानकारी दी। थोड़ी देर में सभी आरोपितों के घर पहुंचे। पूछताछ करने पर उन लोगों ने कहा कि मंगल ने ही मारपीट की और भाग गया। पुलिस ने आसपास खोजबीन शुरू की तो युवक का शव बरामद हुआ। इससे स्वजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

------------------

शादी के बाद ससुराल से गायब हुई बेटी, युवक पर था शक

मंगल का डेढ़ वर्ष पूर्व आरोपित विनोद की बहन से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस दौरान दोनों परिवारों में विवाद होने के कारण पंचायत भी हुई थी। इसके बाद मामला खत्म हो गया। युवती की उन्नाव में शादी हो गई। मंगल काम-धंधे के सिलसिले में दिल्ली चला गया। वहीं शादी के दो माह बाद ही युवती ससुराल से गायब हो गई। उसके स्वजनों को शक था कि वह मंगल के पास ही है। दीपावली पर मंगल घर आया था। छठ पूजा के दिन घाट पर उसे देखकर विनोद ने उसे घर ले गया। पुलिस ने आरोपित रामाशीष राजभ्र, पत्नी फूल कुमारी व बेटी रंजू को गिरफ्तार कर लिया।

--------------- दुपट्टे से कसा गला, जमीन पर कर दी थी लिपाई

विनोद के साथ मंगल घर पहुंचा तो पहले उसे शराब पिलाई गई। विनोद की मां फुल कुमारी ने बेटी के बारे में उससे पूछताछ शुरू की। इस पर मंगल इंकार करता रहा। इसके बाद रामाशीष व विनोद ने मंगल के दोनों हाथ पीछे कर बांध दिए। पैर भी रस्सी से व मुंह कपड़े से बांधकर उसकी लाठी-डंडे से पिटाई की जाने लगी। आरोपित महिला व बेटी ने दुपट्टे से गला कस दिया। पुलिस के पहुंचने पर वहां कुछ संदिग्ध नहीं दिखा। खून के धब्बे छिपाने के लिए घर की कच्ची फर्श पर गोबर से लिपाई की गई थी। थोड़ी देर बाद जांच-पड़ताल में शव मिलने पर मामला खुल गया।

chat bot
आपका साथी