कमरे के अंदर फांसी लगाकर युवक ने दी जान

जागरण संवाददाता रसड़ा (बलिया) नगर क्षेत्र के गांधी आश्रम मार्ग निवासी 22 वर्षीय गौरव सोनी पुत्र

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 05:46 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 05:46 PM (IST)
कमरे के अंदर फांसी लगाकर युवक ने दी जान
कमरे के अंदर फांसी लगाकर युवक ने दी जान

जागरण संवाददाता, रसड़ा (बलिया) : नगर क्षेत्र के गांधी आश्रम मार्ग निवासी 22 वर्षीय गौरव सोनी पुत्र रामबदन सोनी ने शनिवार की रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक लखनऊ में पढ़ाई करता था। कोरोना काल में वह काफी दिनों से घर पर ही था। इधर बीच उसकी मानसिक स्थिति भी कुछ ठीक नहीं चल रही थी। रात को उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों को काफी देर बाद इसकी जानकारी हुई। इससे परिवार वालों में कोहराम मच गया। काफी संख्या में लोग जुट गए। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसको लेकर तरह-तरह की चर्चा रही। पुलिस मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। कोतवाल नागेश उपाध्याय ने बताया कि परिजनों से आवश्यक जानकारी ली जा रही है।

chat bot
आपका साथी