विवाद पर फांसी लगाकर महिला ने दी जान

जागरण संवाददाता दोकटी (बलिया) थाना क्षेत्र के मुरारपट्टी गांव में मंगलवार की रात को सीमा द

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 05:06 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 05:06 PM (IST)
विवाद पर फांसी लगाकर महिला ने दी जान
विवाद पर फांसी लगाकर महिला ने दी जान

जागरण संवाददाता, दोकटी (बलिया): थाना क्षेत्र के मुरारपट्टी गांव में मंगलवार की रात को सीमा देवी 32 वर्ष पत्नी राजेश कुमार प्रजापति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार त्रिपाठी, थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह व चौकी प्रभारी लालगंज प्रभाकर शुक्ला ने मौके का निरीक्षण करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।

मृतका अपने पति के साथ बाहर रहती थी। तीन माह से उसका पति घर पर अपनी मां के पास छोड़कर 13 वर्षिय बेटे विनय को लेकर काम करने चला गया था। घर पर सास, बहू व उसकी छह माह की बच्ची थी। उसकी सास से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आधी रात बाद उसने पंखे के हुक से फांस लगा ली। उसकी सास को 6 माह की बच्ची के काफी रोने के बाद जानकारी हुई। उसने जाकर देखा तो साड़ी के फंदे से झूलती नजर आई।

chat bot
आपका साथी