सरयू के जलस्तर में तेजी से घटाव, मिली राहत

जागरण संवाददाता बिल्थरारोड (बलिया) सरयू के जलस्तर में बुधवार से तेजी से घटाव होने लगा ह

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 03:39 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 03:39 PM (IST)
सरयू के जलस्तर में तेजी से घटाव, मिली राहत
सरयू के जलस्तर में तेजी से घटाव, मिली राहत

जागरण संवाददाता, बिल्थरारोड (बलिया) : सरयू के जलस्तर में बुधवार से तेजी से घटाव होने लगा है। इससे तटवर्ती लोगों को राहत मिली है। किसानों में भी उम्मीद जगी है कि अब उनका धान खेतों से घर आ जाएगा। सरयू में पानी बढ़ने के कारण धान के फसल डूबने लगे थे। कई किसान उसकी कटाई पानी में ही कर रहे थे। इसके बावजूद उनका काफी नुकसान हो रहा था। धान की फसल अब पककर तैयार है। सभी किसान कटाई करने वाले थे, तभी पानी बढ़ने लगा। इससे सभी किसान चिता में डूब गए थे।

केंद्रीय जल आयोग तुर्तीपार हेड पर सुबह नौ बजे नदी का जलस्तर 64.390 मीटर दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में सरयू का जलस्तर 31 सेमी कम हुआ है। जलस्तर कम होने से तटवर्ती लोग अब सुकून की सांस ले रहे हैं। हालांकि नदी का जलस्तर अभी भी खतरा निशान 64.010 मीटर से 38 सेमी ऊपर है। मंगलवार को नदी का जलस्तर 64.700 मीटर दर्ज किया गया था। उत्तराखंड और नेपाल में आई मौसमी आफत के बाद से सरयू में उफान आया और जलस्तर में तेजी से बढ़ाव होने लगा है। सिचाई विभाग के अनुसार लगभग करीब सात लाख क्युसेक पानी सरयू में छोड़ा गया था। जिसके कारण नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने लगा। अब प्रशासनिक अधिकारी भी राहत महसूस कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी