बीज भंडार के कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

जागरण संवाददाता रसड़ा (बलिया) राजकीय कृषि बीज भंडार कार्यालय पर सोमवार एक व्यक्ति द्वारा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 07:02 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 07:02 PM (IST)
बीज भंडार के कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त
बीज भंडार के कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

जागरण संवाददाता, रसड़ा (बलिया) : राजकीय कृषि बीज भंडार कार्यालय पर सोमवार एक व्यक्ति द्वारा अभद्रता किए जाने से नाराज कर्मचारियों ने गोदाम का ताला बंद हड़ताल शुरू कर दी। इससे किसानों के समक्ष बीज को लेकर समस्या खड़ी हो गई। इसकी जानकारी होने पर मंगलवार की शाम बीज गोदाम पर विधायक उमाशंकर सिंह पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं को सुना व कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर कार्य शुरू कर दिया। मृत्युंजय सिंह, जयहिद, सहायक विकास अधिकारी रमाशंकर यादव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी