तीसरी लहर की आहट, स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल : रामइकबाल

जागरण संवाददाता नगरा ( बलिया) कोरोना की तीसरी लहर की आहट अब धीरे-धीरे सुनाई देने

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Aug 2021 07:20 PM (IST) Updated:Sun, 08 Aug 2021 07:20 PM (IST)
तीसरी लहर की आहट, स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल : रामइकबाल
तीसरी लहर की आहट, स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल : रामइकबाल

जागरण संवाददाता, नगरा ( बलिया) : कोरोना की तीसरी लहर की आहट अब धीरे-धीरे सुनाई देने लगी है। इधर जिले की स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल है। सीएचसी पर पर्याप्त चिकित्सक नहीं हैं। दवा व पट्टी तक का अभाव है। ऐसी परिस्थिति में तीसरी लहर से निपटना मुश्किल सा दिखाई दे रहा है। जिला चिकित्सालय रेफरल अस्पताल बन चुका है। स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए अगस्त में ही व्यापक स्तर पर आंदोलन शुरू किया जाएगा। शीघ्र ही एक प्रतिनिधि मंडल सीएमओ से मिलकर मांग पत्र सौंपेंगा। उक्त बातें भाजपा प्रांतीय परिषद के सदस्य व पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह ने शनिवार की शाम को नगरा में अरविद सिंह के आवास पर वार्ता के दौरान बोल रहे थे। तीसरी लहर से निपटने के लिए कोई तैयारी नहीं है। कहा कि इस कोरोना काल में सबसे अधिक क्षति स्कूलों, शिक्षकों व छात्रों की हुई है। जिले में मोरंग बालू का रेट आसमान छूने लगा है। इस अवैध वसूली को बंद किया जाना चाहिए।

chat bot
आपका साथी