गलियों में कूड़ा की दुर्गंध, जाम से ठहरा नगर

जागरण संवाददाता रसड़ा (बलिया) गलियों में कूड़े का अंबार और सड़कों पर लगा रहता जाम।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Sep 2021 06:41 PM (IST) Updated:Fri, 03 Sep 2021 06:41 PM (IST)
गलियों में कूड़ा की दुर्गंध, जाम से ठहरा नगर
गलियों में कूड़ा की दुर्गंध, जाम से ठहरा नगर

जागरण संवाददाता, रसड़ा (बलिया) : गलियों में कूड़े का अंबार और सड़कों पर लगा रहता जाम। अतिक्रमण की चपेट में आकर नगर करार रहा है। नासूर बन रही समस्या से निजात दिलाने के लिए कई बार अभियान चले फिर भी स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ। अभियान में अतिक्रमण हटाया जाता है तो पीछे से दुकानें लगनी शुरू हो जाती है। स्थिति यह है कि एक बार जाम में फंसे तो हो जाती घंटों की छुट्टी। नगर पालिका क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण के चलते नगर बदहाल होता जा रहा है। जाम की समस्या से कराह रहे नगरवासियों ने कई बार आवाज बुलंद की। प्रशासनिक अमला हरकत में आया जरूर लेकिन सारी कवायदें बस चंद लम्हों की मेहमान रहीं। ब्रह्मस्थान मुंसफी मोड़ तथा भगत सिंह तिराहा के अलावा प्यारे लाल चौराहे पर अतिक्रमण के चलते समस्या निरतंर गंभीर होती जा रही है। थाना रोड से अस्पताल रोड तक की चर्चा करें तो लोगों को रोजाना दो-तीन घंटे जाम से जूझना पड़ रहा है। मुंसफी मोड़ पर एक ओर ठेले वाले तो दूसरी तरफ रिक्शा व दोपहिया वाहन बेतरतीब खड़ा कर दिए जाते हैं। भगत सिंह तिराहे के पास भी यही स्थिति है। नगर में पार्किंग सुविधा न होने से अधिकांश वाहन रसड़ा सीएचसी के आस-पास जाम लगाए रहते हैं।

chat bot
आपका साथी