आदर्श नगर पालिका की पहचान बनी ओवरफ्लो नाली

आदर्श नगर पालिका आज कल सड़ाध व बदबू से दो-चार है। वजह कि नगर का मुख्य नाला कूड़े कचरे तथा प्लास्टिक के थैलियों से पूरी तरह जाम हो चुका है। इससे नाले का गंदा पानी कहीं-कहीं ओवर फ्लो होकर घरों में भी घुस रहा है। ऐसे में इस नाले के पास रहने वाले लोगों का जीवन पूरी तरह नारकीय बन गया है। बता दें कि उक्त नाला नगर के छितेश्वर के पोखरे से होकर तहसीलदार बंगला होते हुए मीरनगंज के रास्ते प्रधानपुर टोंस नदी में मिलता है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Mar 2019 06:51 PM (IST) Updated:Sat, 23 Mar 2019 06:51 PM (IST)
आदर्श नगर पालिका की पहचान बनी ओवरफ्लो नाली
आदर्श नगर पालिका की पहचान बनी ओवरफ्लो नाली

जागरण संवाददाता, रसड़ा (बलिया) : आदर्श नगर पालिका आज कल सड़ाध व बदबू से दो-चार है। वजह यह कि नगर का मुख्य नाला कूड़े, कचरे तथा प्लास्टिक की थैलियों से पूरी तरह जाम हो चुका है। इससे नाले का गंदा पानी कहीं-कहीं ओवर फ्लो होकर घरों में भी घुस रहा है। ऐसे में इस नाले के पास रहने वाले लोगों का जीवन पूरी तरह नारकीय बन गया है।

बता दें कि उक्त नाला नगर के छितेश्वर के पोखरे से होकर तहसीलदार बंगला होते हुए मीरनगंज के रास्ते प्रधानपुर टोंस नदी में मिलता है। नगर पालिका क्षेत्र के बाहर लोगों द्वारा इस नाले को जगह-जगह पाट देने व कूड़ा-कचरा डालने से पूरी तरह अवरूद्ध हो गया है। इसकी वजह से नगर का गंदा पानी टौंस नदी तक पहुंच ही नहीं पा रहा है। इसके इतर नाले के दोनों तरफ स्थित घरों से फेंके जाने वाले कूड़े से नाली की स्थिति और भी बदतर हो गई है। इससे निकलने वाली सड़ांध से लोग परेशान हैं। चहुंओर गंदगी का अंबार होने से गर्मी शुरु होते ही मच्छरोंका प्रकोप भी बढ़ने लगा है।

नपा प्रशासन द्वारा नाली की सफाई कराने के बाद भी लोगों की हरकतों से पहले जैसे स्थिति हो गई है। नाले के पानी का बहाव रूक जाने से नगर की स्थिति दिन प्रतिदिन बद से बद्तर होती जा रही है। नपा के कार्यवाहक अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सोनी ने बताया कि नाले की सफाई का कार्य पिछले महीनों में किया गया लेकिन सफाई होते ही पुन: कूड़ा-कचरा व प्लास्टिक की थैलियां फेंके जाने से स्थिति पूर्ववत हो गई है। वहीं अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार सोनकर ने बताया कि इस बड़े नाले की साफ-सफाई तथा उसे पूरी तरह ढकने का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। धन उपलब्ध होते ही कार्य शुरू करा दिया जायेगा।

chat bot
आपका साथी