थाना समाधान दिवस पर अधिकारियों ने सुनीं फरियाद

जागरण संवाददाता बलिया थाना समाधान दिवस पर शनिवार को अधिकारियों ने फरियाद सुना। साथ ही म

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 07:19 PM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 07:19 PM (IST)
थाना समाधान दिवस पर अधिकारियों ने सुनीं फरियाद
थाना समाधान दिवस पर अधिकारियों ने सुनीं फरियाद

जागरण संवाददाता, बलिया: थाना समाधान दिवस पर शनिवार को अधिकारियों ने फरियाद सुना। साथ ही मामलों का निस्तारण भी किया। इस दौरान सबसे अधिक जमीन मामले प्रस्तुत हुये। सदर कोतवाली में सीओ भूषण वर्मा व सदर कोतवाल बाल मुकुंद मिश्र ने सुना।

गड़वार: थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस पर पांच मामले प्रस्तुत हुए। नवादा की सीमा यादव ने रास्ते के विवाद का प्रार्थना पत्र दिया। खडीचा के सुदर्शन शाह ने अपने मकान पर पट्टीदारों द्वारा अवैध कब्जा से निपटारा के लिए मामला प्रस्तुत किया। मनियर निवासी मुन्नीदेव, सवन की सीमा देवी व सिंहाचवर कला के रामजन्म यादव ने जमीन विवाद सम्बन्धी प्रार्थना पत्र दिए। मौके पर एक भी मामलों का निस्तारण नहीं हो पाया।

सिकंदरपुर: पांच आवेदन प्रस्तुत किये गए। जिनमें चार राजस्व विभाग व एक पुलिस विभाग से संबंधित थे। पुलिस विभाग से संबंधित मामले को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया। उपजिलाधिकारी प्रशांत कुमार नायक ने सभी दिवसों में पड़ने वाले आवेदनों को समय से निस्तारित करने पर बल दिया। इस मौके क्षेत्राधिकारी अशोक मिश्र, थानाध्यक्ष सुभाष यादव, चौकी प्रभारी काली शंकर तिवारी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी