संविधान के अधिकारों को आत्मसात करने की जरूरत

जागरण संवाददाता बलिया दि सिविल बार एसोसिएशन के सभागार में अधिवक्ता परिषद इकाई द्वारा संविध

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 07:01 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 07:01 PM (IST)
संविधान के अधिकारों को आत्मसात करने की जरूरत
संविधान के अधिकारों को आत्मसात करने की जरूरत

जागरण संवाददाता, बलिया : दि सिविल बार एसोसिएशन के सभागार में अधिवक्ता परिषद इकाई द्वारा संविधान दिवस व अमृत महोत्सव पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश विकार अहमद अंसारी रहे। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय धर्म जागरण समन्वयक अभय ने कहा कि संविधान के निर्माण व उसके अनुरूप कार्य व्यवहार पर प्रकाश डाला। कहा कि हम सभी को संविधान में प्रदत्त कर्तव्यों व अधिकारों को आत्मसात करने की जरूरत है। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि अपर जनपद न्यायाधीश हिमांशु भटनागर, बद्री विशाल दुबे, अंजनी पांडेय, डा.निर्भय नारायण सिंह ने अमृत महोत्सव समिति के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य डॉ.राम कृष्ण उपाध्याय, सत्येंद्र, अरुण मणी, संतोष तिवारी, विनय कुमार सिंह आदि मौजूद थे। विषय प्रवर्तन स्वध्यायमंडल प्रमुख डा.राकेश सिंह ने किया। संचालन देवानंद सिंह व आभार अजय कुमार राय ने किया।

chat bot
आपका साथी