फेफना में सामूहिक विवाह कार्य स्थल का मंत्री ने किया भूमिपूजन

जागरण संवाददाता बलिया फेफना में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के आयोजन की तैयारी ज

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 07:01 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 07:01 PM (IST)
फेफना में सामूहिक विवाह कार्य स्थल का मंत्री ने किया भूमिपूजन
फेफना में सामूहिक विवाह कार्य स्थल का मंत्री ने किया भूमिपूजन

जागरण संवाददाता, बलिया : फेफना में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के आयोजन की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। यहां 551 जोड़ों का विवाह पांच दिसंबर को कराया जाएगा। युवा कल्याण एवं पंचायती राज मंत्री उपेंद्र तिवारी ने शुक्रवार को भूमि पूजन किया। इससे पूर्व जिला प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्था की समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों से विवाहित जोड़ों के रहने, ठहरने और विवाह संपन्न कराने के संबंध में जानकारी मांगी। मंत्री ने कहा कि विवाह कराना धर्म का काम है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। अधिकारियों से कहा कि इसमें सभी का सहयोग आवश्यक है क्योंकि मुख्यमंत्री का यह संकल्प है कि प्रदेश में सभी गरीब लड़कियों की शादी पूरे रीति-रिवाज और सम्मान से कराई जाए। मंत्री ने अलग-अलग अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की। वैवाहिक कार्यक्रम में लगभग 40 से 50 हजार लोग उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा जिसमें भोजपुरी लोक कला से संबंधित कलाकार भी उपस्थित रहेंगे। सामूहिक विवाह समारोह के ²ष्टिगत कार्यक्रम के दिन फेफना चौराहे से माल्देपुर मोड़ के बीच चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। विवाह समारोह में ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों, पत्रकारों की आवाजाही जारी रहेगी।

chat bot
आपका साथी