नदी में समा रही किसानों की भूमि

तहसील क्षेत्र में प्रवाहित सरयू नदी का जल स्तर स्थिर हो

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 05:33 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 05:33 PM (IST)
नदी में समा रही किसानों की भूमि
नदी में समा रही किसानों की भूमि

जागरण संवाददाता, सिकंदरपुर (बलिया) : तहसील क्षेत्र में प्रवाहित सरयू नदी का जल स्तर स्थिर हो चला है लेकिन कटान का खतरा बढ़ गया है। तटवर्ती गांवों के किसानों की खेती योग्य भूमि नदी में समाने लगी है। सरयू के किनारे बसे खरीद, निपनिया, पुरूषोत्तमपट्टी, बसारिखपुर, सिसोटर, लिलकर, डूहा विहरा आदि के किसानों का मानना है कि जलस्तर स्थिर होने पर नदी और तबाही मचाएगी। प्रभावित क्षेत्र में आवश्यकता से अधिक पानी लगने के कारण पशुओं के लिए हरा चारा की व्यवस्था कर पाना संभव नहीं हो पा रहा है। नदी के पानी के दबाव डूंहा विहरा से कठौड़ा तक बने रिग बंधे पर बढ़ने लगा है।

chat bot
आपका साथी