फावड़ा भांजने लगा मजदूर, आधा दर्जन घायल

स्थानीय थाना क्षेत्र के विसनपुरा ग्राम सभा के घघरौली गांव में मिट्टी फेकने

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 05:15 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 05:15 PM (IST)
फावड़ा भांजने लगा मजदूर, आधा दर्जन घायल
फावड़ा भांजने लगा मजदूर, आधा दर्जन घायल

जासं, रेवती (बलिया) : स्थानीय थाना क्षेत्र के विसनपुरा ग्राम सभा के घघरौली गांव में मिट्टी फेकने के दौरान एक मनरेगा मजदूर आपसी विवाद में फावड़ा भांजने लगा, जिसमें आधा दर्जन मजदूर घायल हो गए। घटना से आक्रोशित दर्जनों मजदूर थाने पहुंचे तथा दोषी के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की। घघरौली गांव में प्रधान अर्जुन चौहान, ग्राम पंचायत अधिकारी तेज बहादुर भारती, रोजगार सेवक रामनारायण यादव की देखरेख में मिट्टी फेकने का कार्य चल रहा था, जिसमें दर्जनों मनरेगा मजदूर एक साथ कार्य कर रहे थे। इस दौरान उमेश, संदीप ने सामूहिक की जगह अलग मिट्टी फेकने की बात को लेकर लेकर काम रोक दिया। एक अन्य मनरेगा मजदूर पिटू ने विरोध किया। वाद-विवाद के दौरान उमेश व संदीप ने फावड़ा भांजना शुरू कर दिया, जिसके चलते झाबर, पिटू, प्रमिला देवी, सरोज, इंद्रावती अभिषेक आदि आधा दर्जन मनरेगा मजदूर घायल हो गए। एसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर संबंधितों पर कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी