ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 30 सितंबर तक बढ़ा

जासं नगरा (बलिया) कोरोना संक्रमण के चलते सरकार ने नगरीय क्षेत्र में शामिल ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 30 सितंबर तक बढ़ा दिया है। इससे प्रधानों सचिवों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 05:23 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 05:23 PM (IST)
ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 30 सितंबर तक बढ़ा
ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 30 सितंबर तक बढ़ा

जासं, नगरा (बलिया) : कोरोना संक्रमण के चलते सरकार ने नगरीय क्षेत्र में शामिल ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 30 सितंबर तक बढ़ा दिया है। इससे प्रधानों, सचिवों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। पहले इन ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 30 जून तक ही था। नवगठित नगर पंचायत नगरा में तीन ग्राम पंचायतें नगरा, चचयां व भंडारी शामिल हुईं थीं। इन ग्राम पंचायतों ने एक जुलाई से अपना बोरिया बिस्तर समेट लिया था। इन ग्राम पंचायतों से संबंधित समस्त अभिलेख नगर पंचायत को हस्तान्तरित भी होने लगे थे। 30 सितंबर तक ग्राम पंचायतों का कार्यकाल बढ़ा दिए जाने की खबर ग्राम प्रधानों व सचिवों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है। नगर पंचायत में शामिल तीनों ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने शासन के इस फैसले का स्वागत किया है।

chat bot
आपका साथी