महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा का अनावरण

ब्लाक क्षेत्र के गौरा गांव स्थित गोविद साहब मंदिर परिसर के

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 05:45 PM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 05:45 PM (IST)
महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा का अनावरण
महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा का अनावरण

जागरण संवाददाता, चिलकहर (बलिया) : ब्लाक क्षेत्र के गौरा गांव स्थित गोविद साहब मंदिर परिसर के समीप गुरुवार को चक्रवर्ती सम्राट राष्ट्र वीर महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा का अनावरण सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने किया। इस दौरान महाराजा सुहेलदेव के गगनभेदी नारों से संपूर्ण क्षेत्र गुंजयमान हो उठा। समारोह को संबोधित करते हुए श्री राजभर ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव के आदर्शों के अनुरूप 2022 में सरकार बनेगी, जिसमें स्नातक तक मुफ्त शिक्षा, बिजली मुफ्त सहित नौजवानों एवं किसानों की सरकार होगी।

उन्होंने कहा कि सुभासपा के लगातार बढ़ रहे जनाधार एवं सहयोगियों से इस भीषण ठंड में भी विरोधियों के पसीने छूट रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव पूरी दमदारी से लड़ने का आह्वान किया। उन्होंने जिलापंचायत सदस्य मंजू यादव द्वारा महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा स्थापना कर एतिहासिक कार्य किए जाने पर उनके प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक मंजू यादव, रामअवध यादव, अशोक यादव ने ओमप्रकाश राजभर को अंगवस्त्रम एवं तलवार भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम को अरविद राजभर, अरूण राजभर, जावेद अंसारी, रूद्र प्रताप सिंह, तारामनी राजभर, महेंद्र राजभर, सुनील सिंह, गोविद राजभर आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता रमाशंकर राजभर व संचालन जिलाध्यक्ष सुग्रीव राजभर ने किया।

chat bot
आपका साथी