बहुत जल्द मिलने वाली है अग्निशमन केंद्र की सौगात

जागरण संवाददाता नगरा (बलिया) क्षेत्रवासियों को अग्निशमन केंद्र की सौगात मिलने वाली है। दिसंबर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 06:13 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 06:13 PM (IST)
बहुत जल्द मिलने वाली है अग्निशमन केंद्र की सौगात
बहुत जल्द मिलने वाली है अग्निशमन केंद्र की सौगात

जागरण संवाददाता, नगरा (बलिया) : क्षेत्रवासियों को अग्निशमन केंद्र की सौगात मिलने वाली है। दिसंबर के अंत में इसका लोकार्पण होगा। नगरा ब्लाक के निछुआडीह में 8.44 करोड़ लाख की लागत से अग्निशमन केंद्र का भवन बन कर तैयार हो चुका है। इसके शुरु हो जाने से गर्मी के दिनों में बिल्थरारोड व सिकंदरपुर दो विधानसभा क्षेत्र के तीन सौ गांवों की जनता को अगलगी की घटनाओं से राहत मिल सकेगी। पहले लोकार्पण अक्टूबर में होना था कितु समय पर भवन बन कर तैयार नहीं हो सका था। केंद्र के मुख्य भवन का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। रंगाई-पोताई भी हो चुकी है। अभी आवासीय कमरों का निर्माण कार्य चल रहा है।

अब तक इन दोनों विधान सभा क्षेत्र के लोग बलिया व रसड़ा केंद्र पर निर्भर रहते थे। रसड़ा अग्निशमन केंद्र पर एक बड़ी व एक छोटी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां हैं। अगलगी की घटना होने पर गाड़ियों के पहुंचते पहुंचते सब कुछ जल कर नष्ट हो जाता था। निछुआडीह केंद्र पर तीन बड़ी गाड़ियां रहेंगी। यह नगरा, सीयर, नवानगर व पंदह ब्लाक के लोगों के लिए वरदान साबित होगा। ----

विधायक धनंजय कन्नौजिया ने कहा कि नवनिर्मित अग्निशमन केंद्र का लोकार्पण मुख्यमंत्री के द्वारा कराने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही तिथि निर्धारित होगी। यह अग्नशमन केंद्र आवासीय है। यह बाढ़ चौकी के रूप में भी कार्य करेगा।

- धनंजय कन्नौजिया, विधायक, बिल्थरारोड।

chat bot
आपका साथी