कट्टे के बल पर परिवार को बनाया बंधक, दो गिरफ्तार

जागरण संवाददाता बांसडीहरोड (बलिया) थाना क्षेत्र के गोठहुली में पटीदारी के विवाद में जमक

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Nov 2021 05:55 PM (IST) Updated:Sat, 20 Nov 2021 05:55 PM (IST)
कट्टे के बल पर परिवार को बनाया बंधक, दो गिरफ्तार
कट्टे के बल पर परिवार को बनाया बंधक, दो गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, बांसडीहरोड (बलिया) : थाना क्षेत्र के गोठहुली में पटीदारी के विवाद में जमकर हंगामा हुआ। गांव के अशोक माली व सतीश सैनी के बीच कुछ दिनों से घरेलू विवाद चल रहा था। शनिवार की दोपहर सतीश दो अन्य साथियों के साथ अशोक के घर पहुंचा। वे सभी कट्टा निकालकर परिवार को आतंकित करने लगे। लगभग एक घंटे तक बंधक बनाए रखा। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद इंस्पेक्टर बांसडीहरोड मंटू राम दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक वहां काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट चुकी थी। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक मौका पाकर भाग निकला। पीड़ित परिवार का आरोप है कि बदमाशों द्वारा गोली भी चलाई गई लेकिन फायर मिस हो गया। इस दौरान गांव में काफी देर तक हंगामा मचा रहा।

chat bot
आपका साथी