शव की दूसरे दिन भी नहीं हुई शिनाख्त

ञ्जद्धद्ग स्त्रद्गड्डस्त्र ढ्डश्रस्त्र4 2ड्डह्य ठ्ठश्रह्ल द्बस्त्रद्गठ्ठह्लद्बद्घद्बद्गस्त्र द्ग1द्गठ्ठ श्रठ्ठ ह्लद्धद्ग ह्यद्गष्श्रठ्ठस्त्र स्त्रड्ड4

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 07:11 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 06:09 AM (IST)
शव की दूसरे दिन भी नहीं हुई शिनाख्त
शव की दूसरे दिन भी नहीं हुई शिनाख्त

जासं, रेवती (बलिया): थाना क्षेत्र के पियरौटा गांव से डेढ़ किमी पश्चिम सूनसान जगह पर मिली सिर कटी 35 वर्षीय युवक के शव की शिनाख्त दूसरे दिन शुक्रवार को भी नहीं हो पायी। इससे पुलिस की परेशानी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बुधवार की देर शाम को गांव में सेना में भर्ती के लिए युवक दौड़ लगाने के लिए गांव के बाहर गए हुए थे। एक स्थान पर कुत्तों के झुण्ड व आ रहीं दुर्गंध से वे सभी उत्सुकता वश मौके पर चले गए। वहां पर युवक की शव देखकर वह अवाक हो गए। इसकी सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। इस शव के सिर का हिस्सा गायब था। इससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि हत्यारों ने पहचान छिपाने के लिए सिर का हिस्सा गायब कर दिया होगा। प्रधान मुन्ना सिंह ने बताया कि युवक हमारे क्षेत्र का रहने वाला नहीं है। कही अन्यत्र घटना को अंजाम देकर शव को यहां सुनसान स्थान पर फेंक दिया गया है। एसएचओ शैलेश सिंह ने बताया कि पुलिस शिनाख्त में लगी हुई है। शव की शिनाख्त होते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है। लोग अंधेरा होने पर उस क्षेत्र में डर के मारे नहीं जा रहे है।

chat bot
आपका साथी