बेलन व छनौटा के साथ रसोइयों ने मांगा बकाया मानदेय

जागरण संवाददाता बलिया उत्तर प्रदेश रसोंईया कर्मचारी संघ द्वारा बुधवार को सैकड़ों रसोई

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 06:58 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 06:58 PM (IST)
बेलन व छनौटा के साथ रसोइयों ने मांगा बकाया मानदेय
बेलन व छनौटा के साथ रसोइयों ने मांगा बकाया मानदेय

जागरण संवाददाता, बलिया : उत्तर प्रदेश रसोंईया कर्मचारी संघ द्वारा बुधवार को सैकड़ों रसोईया बकाए मानदेय सहित अन्य मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया। हाथों में बेलन, छनौटा व डंडा लेकर सभी ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, वह रैली की शक्ल में बीएसए कार्यालय पहुंची। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौपा। जिलाध्यक्ष रेनू शर्मा ने दीपावली व छठ पर्व को देखते हुए आठ माह से बकाया मानदेय को तत्काल भुगतान करने के लिए कहा। इसके अलावा दस की जगह 12 माह का मानदेय देने की मांग जोरदार ढंग से उठाई। इस दौरान विमला भारती, चंद्रमा प्रसाद, रामाश्रय श्रीवास्तव, संजू, मंजू देवी, रीता, सविता, सरली देवी, सुंदरी देवी व कंचन वर्मा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी