गड़ही में मिला युवक का शव, दो दिन पहले हुआ था गायब

जागरण संवाददाता बलिया सुखपुरा थाना क्षेत्र के भरतपुरा गांव में मंगलवार की सुबह गड़ही में

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 05:26 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 05:26 PM (IST)
गड़ही में मिला युवक का शव, दो दिन पहले हुआ था गायब
गड़ही में मिला युवक का शव, दो दिन पहले हुआ था गायब

जागरण संवाददाता, बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र के भरतपुरा गांव में मंगलवार की सुबह गड़ही में वृंदा ठाकुर (40) का शव मिलने से सनसनी फैल गई। दो दिन पहले घर में विवाद करने के बाद वह लापता हो गया था, इससे स्वजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

धर्मपुरा चट्टी पर सैलून की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। रविवार की रात 10 बजे नशे की हालत में वह घर पहुंचा। इसके बाद पत्नी व पिता से विवाद करने लगा। इस दौरान उसने गैस जलाकर आग लगाने का प्रयास भी किया। स्वजनों ने उसे धक्का देते हुए घर से बाहर कर दिया। ऐसी घटनाएं वह अक्सर नशे की हालत में घर पर करता था। इसलिए स्वजनों को उम्मीद थी कि वह हर बार की तरह वापस आ जाएगा। अगले दिन वह काफी देर तक घर नहीं पहुंचा, इससे चितित स्वजन उसकी तलाश में जुट गए। काफी छानबीन के बाद उसका पता नहीं चल सका। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज किया था। सुबह लोग गड़ही की तरफ शौच के लिए गए हुए थे। इसी बीच उनकी नजर उसमें उतराए शव पर पड़ी। हो हल्ला होने पर काफी संख्या में लोग जुट गए। ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकाला गया। स्वजनों ने मौके पर पहुंच कर शव की शिनाख्त की। मृतक के एक बेटा कल्लू (12), बेटी बिदू (8) व काजल (6) का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

chat bot
आपका साथी