फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

जागरण संवाददाता सागरपाली (बलिया) फेफना थाना क्षेत्र के आदर्शनगर सागरपाली में विवाहिता ज्य

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 05:14 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 05:14 PM (IST)
फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव
फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

जागरण संवाददाता, सागरपाली (बलिया): फेफना थाना क्षेत्र के आदर्शनगर सागरपाली में विवाहिता ज्योति सिंह (32) पति हर्षवर्धन सिंह मंगलवार की भोर में कमरे में फांसी के फंदे पर लटकती मिलीं। सुबह परिजनों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। विवाहिता को फंदे से उतार उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया। इसके रिश्तेदारों की शिकायत पर पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है।

हर्षवर्धन सिंह अपनी पत्नी ज्योति व 11 माह के बच्चे के साथ दिल्ली में रहते थे। पिछले एक मई को पूरा परिवार गांव आया था। किसी बात को लेकर पति पत्नी में विवाद चल रहा था। सुबह में ज्योति कमरे में पंखे के हुक से दुपट्टा का फंदा बनाकर लटक गईं। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। इसी बीच उसके यहां के रिश्तेदार भी पहुंच गए। इन्होंने ससुराल वालों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत किया। हर्षवर्धन का परिवार गुना मध्यप्रदेश में रहता है। तीन वर्ष पूर्व गुना मध्यप्रदेश की ज्योति सिंह से धूमधाम से शादी हुई थी। शादी के बाद सब ठीक चल रहा था। वह बच्चे व पति के साथ दिल्ली रहती थीं। एक मई को पूरा परिवार गांव आया था। रिश्तेदारों ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व किसी बात को लेकर पति ने ज्योति की पिटाई कर उसका मोबाइल भी छीन लिया था। पुलिस मायके वालों के आने का इंतजार कर रही है।

chat bot
आपका साथी