धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

जागरण संवाददाता बलिया शिल्पदेव विश्वकर्मा की जयंती शुक्रवार को धूमधाम से मनाई गई। संस्थानों

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 06:08 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 06:08 PM (IST)
धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती
धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

जागरण संवाददाता, बलिया : शिल्पदेव विश्वकर्मा की जयंती शुक्रवार को धूमधाम से मनाई गई। संस्थानों में आकर्षक सजावट कर मूर्तियां स्थापित की गईं। विधि-विधान से औजार व मशीनों का पूजन हुआ। रोडवेज, रेलवे, पीडब्लूडी प्रांतीय खंड, पीडब्लूडी निर्माण खंड, टाउन पालीटेक्निक, बिजली विभाग आदि संस्थानों में विधिवत पूजा अर्चना की गई। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों की दुकानों व कल कारखानों में पूजा अर्चना हुआ। अखंड रामायण व हरिकीर्तन का आयोजन किया गया था। टाउन पालीटेक्निक के कर्मशाला विभाग में प्रधानाचार्य ई. ब्रज भूषण विधि विधान पूर्वक भगवान विश्वकर्मा की पूजा की। कहा कि भगवान विश्वकर्मा की अराधना मात्र से जीवन में ऊर्जा का संचार, चित्त की शांति व सुख समृद्धि स्वत: प्राप्त हो जाती है। भगवान विश्वकर्मा की आरती उतारी गयी। इस मौके पर ई. विजय सिन्हा, जय प्रकाश पाण्डेय, दिग्विजय सिंह, रविशंकर, निखिलेंद्र नाथ मिश्र, आशुतोष पाण्डेय, कृष्ण कुमार आदि मौजूद थे। आवास विकास कालोनी में योगेंद्र नाथ आइटीआइ परिसर में अखंड हरिकीर्तन समेत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। प्रबंधक अजित मिश्रा विधि विधान से भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया।

सिकंदरपुर : भगवान विश्वकर्मा पूजा को लेकर क्षेत्र में धूम रही। जगह-जगह चल रहे हरिकीर्तन से माहौल भक्तिमय हो गया। विश्वकर्मा मंदिर माल्दह व जमुई पर विश्वकर्मा बन्धुओं ने विधिवत पूजन किया। इस मौके पर लल्लन शर्मा, लालू शर्मा, सियाराम शर्मा, बृजनाथ शर्मा आदि मौजूद थे।

इंदरपुर: क्षेत्र के बछईपुर, बड़सरा, वीरपुरा, सलेमपुर, बर्रेबोझ, चोगडा, सिकरियां, बड़सरी, रामपुर, कुरेजी समेत सभी प्रमुख बाजारों में विश्वकर्मा पूजन का आयोजन किया गया।

chat bot
आपका साथी