शिव शक्ति मंत्रों से गुंजायमान हो उठा इलाका

जागरण संवाददाता नगरा ( बलिया) लोक कल्याणार्थ रुपपुर परसियां गांव में चल रहे नौ दिवसीय अद्वै

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 06:41 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 06:41 PM (IST)
शिव शक्ति मंत्रों से गुंजायमान हो उठा इलाका
शिव शक्ति मंत्रों से गुंजायमान हो उठा इलाका

जागरण संवाददाता, नगरा ( बलिया) : लोक कल्याणार्थ रुपपुर परसियां गांव में चल रहे नौ दिवसीय अद्वैत शिवशक्ति महायज्ञ का समापन विशाल भंडारे के साथ सोमवार को हो गया। इस दौरान शिवशक्ति मंत्रों से पूरा इलाका गुंजायमान हो उठा। मंडप परिक्रमा हेतु महिला, पुरुष श्रद्धालुओं की भीड उमड़ पड़ी। अद्वैत शिवशक्ति आश्रम गौरा चौबेपुर के स्वामी चित्सुखानंद व यज्ञ के आयोजक जीतानंद पांडेय ने वेदी पूजन के साथ ही यज्ञ की पूर्णाहुति की। यज्ञाचार्य औंकारेश्वर उपाध्याय के नेतृत्व में काशी के विद्वत ब्राम्हण अभयानंद पांडेय, अभय शंकर तिवारी, मदन मोहन पांडेय, आशीष नारायण तिवारी, चंद्रशेखर पांडेय व अंजनी पांडेय अद्वैत शिवशक्ति मंत्रों से हवन पूजन कराया। मुख्य यजमान दिनेश तिवारी, भुवाल यादव , संजय पांडेय यज्ञ कुंड में पूर्णाहुति दी। दोपहर बाद मानस कोकिला विजयलक्ष्मी के प्रवचन का श्रद्धालुओं ने रसपान किया। वृंदावन की रासलीला मंडली ने कृष्णलीला का सजीव मंचन किया। अंत में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने विशाल भंडारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया।

chat bot
आपका साथी