नशेड़ियों ने युवक के चेहरे पर ब्लेड से किया हमला
जासं बिल्थरारोड (बलिया) बिल्थरारोड नगर के एक बीयर बार शाप से बाहर निकलते ही बुधवार की देर रात बदमाशों ने जमशेद (22) के चेहरे पर ब्लेड से हमला कर दिया और निकल भागे।
जासं, बिल्थरारोड (बलिया) : बिल्थरारोड नगर के एक बीयर बार शाप से बाहर निकलते ही बुधवार की देर रात बदमाशों ने जमशेद (22) के चेहरे पर ब्लेड से हमला कर दिया और निकल भागे। ब्लेड लगने से जमशेद के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। उसे उपचार हेतु सीयर सीएचसी में भर्ती कराया गया। उभांव थाना के पिपरौली बड़ागांव निवासी जमशेद रात करीब नौ बजे नगर के बीयर शाप पर मौजूद था। जहां पहले से कुछ लोगों की बीयर बार पर तैनात कर्मचारियों से बकझक हो रहा था। जमशेद ने भी कर्मचारियों की तरफ से उग्र नशेड़ियों का विरोध किया, जिससे मामला काफी तनावपूर्ण रहा। किसी तरह बवाल शांत हुआ। बाद में जमशेद बीयर बार से निकल सड़क किनारे खड़े अपने बाइक तक पहुंचा ही था कि बदमाश नशेड़ियों ने अचानक उसके चेहरे पर ब्लेड से हमलाकर निकल भागे। स्थानीय लोगों व पिपरौली बड़ागांव प्रधान अब्दुल रहमान के सहयोग से सीयर सीएचसी में उसका इलाज कराया गया।