जन-जन तक पहुंचाएंगे सरकार की उपलब्धियां : भरत सिंह

जागरण संवाददाता बैरिया (बलिया) सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने और लोगों में

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Oct 2021 08:04 PM (IST) Updated:Sat, 09 Oct 2021 08:04 PM (IST)
जन-जन तक पहुंचाएंगे सरकार की उपलब्धियां : भरत सिंह
जन-जन तक पहुंचाएंगे सरकार की उपलब्धियां : भरत सिंह

जागरण संवाददाता, बैरिया (बलिया) : सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने और लोगों में जागरुकता लाने के उद्देश्य से जन सम्मान पदयात्रा की शुरुआत पूर्व सांसद भरत सिंह 17 अक्टूबर को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जन्मभूमि जयप्रकाश नगर से करेंगे। इसका समापन 21 अक्टूबर को हल्दी के जूनियर हाई स्कूल परिसर में जनसभा के बाद होगा। पदयात्रा के दौरान जगह जगह चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना जाएगा तथा भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्याओं को भी साझा किया जाएगा।

उक्त बातें शनिवार को बैरिया डाक बंगले में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व सांसद ने कही। कहा कि इस यात्रा के क्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं की बातों को सुन कर मनोबल बढ़ाया जाएगा। पूर्व सांसद ने सड़कों की बदहाली, बाढ़ कटान समस्या, जगह-जगह जल जमाव सहित कई मुद्दों को रेखांकित करते हुए कहा कि बेहतर प्रबंधन व संवाद हीनता के कारण लोग परेशान हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, रमाकांत पांडेय, संजय सिंह, संतोष चौरसिया, उमेश तिवारी, धीरेंद्र सिंह बड़क तथा सुशील प्रसाद मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी