सड़क हादसों में युवक की मौत, मजदूर समेत दस घायल

ञ्जद्गठ्ठ द्बठ्ठद्भह्वह्मद्गस्त्र द्बठ्ठष्द्यह्वस्त्रद्बठ्ठद्द द्यड्डढ्डश्रह्मद्गह्मह्य द्बठ्ठ ह्मश्रड्डस्त्र ड्डष्ष्द्बस्त्रद्गठ्ठह्लह्य द्घश्रह्वह्म ह्यद्गह्मद्बश्रह्वह्यञ्जद्गठ्ठ द्बठ्ठद्भह्वह्मद्गस्त्र द्बठ्ठष्द्यह्वस्त्रद्बठ्ठद्द द्यड्डढ्डश्रह्मद्गह्मह्य द्बठ्ठ ह्मश्रड्डस्त्र ड्डष्ष्द्बस्त्रद्गठ्ठह्लह्य द्घश्रह्वह्म ह्यद्गह्मद्बश्रह्वह्यञ्जद्गठ्ठ द्बठ्ठद्भह्वह्मद्गस्त्र द्बठ्ठष्द्यह्वस्त्रद्बठ्ठद्द द्यड्डढ्डश्रह्मद्गह्मह्य द्बठ्ठ ह्मश्रड्डस्त्र ड्डष्ष्द्बस्त्रद्गठ्ठह्लह्य द्घश्रह्वह्म ह्यद्गह्मद्बश्रह्वह्यञ्जद्गठ्ठ द्बठ्ठद्भह्वह्मद्गस्त्र द्बठ्ठष्द्यह्वस्त्रद्बठ्ठद्द द्यड्डढ्डश्रह्मद्गह्मह्य द्बठ्ठ ह्मश्रड्डस्त्र ड्डष्ष्द्बस्त्रद्गठ्ठह्लह्य द्घश्रह्वह्म ह्यद्गह्मद्बश्रह्वह्यञ्जद्गठ्ठ द्बठ्ठद्भह्वह्मद्गस्त्र द्बठ्ठष्द्यह्वस्त्रद्बठ्ठद्द द्यड्डढ्डश्रह्मद्गह्मह्य द्बठ्ठ ह्मश्रड्डस्त्र ड्डष्ष्द्बस्त्रद्गठ्ठह्लह्य द्घश्रह्वह्म ह्यद्गह्मद्बश्रह्वह्यञ्जद्गठ्ठ द्बठ्ठद्भह्वह्मद्गस्त्र द्बठ्ठष्द्यह्वस्त्रद्बठ्ठद्द द्यड्डढ्डश्रह्मद्गह्मह्य द्बठ्ठ ह्मश्रड्डस्त्र ड्डष्ष्द्बस्त्रद्गठ्ठह्लह्य द्घश्रह्वह्म ह्यद्गह्मद्बश्रह्वह्य

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 05:51 PM (IST) Updated:Wed, 11 Dec 2019 05:51 PM (IST)
सड़क हादसों में युवक की मौत, मजदूर समेत दस घायल
सड़क हादसों में युवक की मौत, मजदूर समेत दस घायल

जागरण संवाददाता, बलिया : बीते चौबीस घंटे के अंदर अलग-अलग क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में जहां एक युवक की मौत हो गई वहीं मजदूर समेत दस लोग घायल हो गए। इनमें चार की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसों से घायलों के परिजनों में कोहराम मचा है।

बाइक सवार युवक की मौत

इंदरपुर (बलिया) : नगरा-गड़वार मार्ग के इंदरपुर सेंट्रल बैंक के पास मंगलवार की रात करीब दस बजे बाइकों की टक्कर में डब्बू राजभर (19 वर्ष) निवासी शंकरपुर डेहरी की मौत हो गई। इस हादसे में राहगीर उत्तम गुप्ता (50 वर्ष) घायल हो गए। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद दूसरे बाइक पर सवार युवक भाग निकला। डब्बू राजभर बाइक से पांडेपुर अपने ननिहाल आ रहा था। इसी बीच सेंट्रल बैंक के पास सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। इसमें पैदल जा रहे राहगीर उत्तमचंद गुप्ता घायल हो गए। बाइक सवार युवक डब्बू राजभर की मौत जिला चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में हुई।

सिकन्दरपुर: थाना क्षेत्र के पन्दह मोड़ स्थित के समीप मंगलवार की देर शाम बहेरी चट्टी से सीमेंट गिराकर वापस आ रहे मजदूरों सहित ट्रैक्टर ट्राली गड्ढे में पलट गई। इसमें चार मजदूर दबकर घायल हो गए। जेसीबी की सहायता से तत्काल ट्राली को उठाकर घायलों को बाहर निकाला गया। इसके बाद घायलों को अस्पताल भेजवाया गया। इसमें दो की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल भेज दिया। सिकन्दरपुर कस्बे के बालूपुर रोड से जय शंकर की दुकान से  ट्रैक्टर चालक जितेंद्र कुमार (35), सतेन्द्र राजभर (30), दिलीप राजभर (32), रमेश राजभर (35) निवासी चकखान सीमेंट लेकर बहेरी चट्टी पर गए थे। वहां सीमेंट की बोरी उतार कर वह सभी ट्रैक्टर से वापस आ रहे थे।

इसी बीच पंदह मोड़ पर ट्रैक्टर ट्राली असंतुलित होकर गड्ढे में पलट गई।  जिसमें चालक सहित सभी मजदूर दब कर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें सतेन्द्र व दिलीप की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।नवानगर: थाना क्षेत्र के माल्दा चट्टी पर सड़क पर खड़ी ट्रेक्टर ट्राली से बाइक टकरा गई। इसमें हथौज निवासी भारतेंदु राय (40) व रवि राय (30) घायल हो गए। ये दोनों अपने रिश्तेदारी में सलेमपुर देवरिया में शादी समारोह से वापस अपने गांव हथौज आ रहे थे। इसी बीच खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से उनकी बाइक टकरा गई। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोकटी: क्षेत्र के बैरिया लालगंज मार्ग पर बहुआरा स्कूल के सामने बुधवार की दोपहर दो बाइकों के आमने सामने के टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें से एक की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल के लिए रेफर किया गया। दोकटी थाना क्षेत्र के भेख तिवारी के टोला निवासी मैनेजर तिवारी (35) अपनी भांजी के विवाह के लिए समान खरीदने के लिए अपने भांजा बैरिया थाना क्षेत्र के मिश्र के हाता निवासी झूलन मिश्र (24) के साथ बाइक से लालगंज बाजार जा रहे थे। इसी बीच बहुआरा स्कूल के पास लालगंज की तरफ से अपने घर लौट रहे दोकटी थाना क्षेत्र के सावन छपरा निवासी मुन्ना मिया (40) की बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। समाजसेवी धर्मवीर उपाध्याय ने अपनी गाड़ी पर तीनों घायलों को बैठाकर सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मुन्ना मियां की स्थिति गंभीर देख उसे सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बालू लदा ट्रैक्टर पलटा, कूदकर ड्राइवर ने बचाई जान

जासं, बैरिया (बलिया): बिहार से लाल बालू लेकर बुधवार को आ रहा ट्रैक्टर एनएच 31 पर मठ योगेंद्र गिरि के समीप असंतुलित होकर पलट गया कितु ड्राइवर ट्रैक्टर से कूद कर किसी तरह अपना जान बचाया। बिहार से ओवरलोड लाल बालू लेकर बैरिया की तरफ जा रहा ट्रैक्टर पिकअप को पास देने में असंतुलित होकर पलट गया। सड़क किनारे खड़े आधा दर्जन लोग संयोगवश ही सुरक्षित बच पाए। वाहनों पर ओवरलोट लाल बालू लादकर लंबे समय से बिहार से लाया जा रहा है। जिसके चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। शासन-प्रशासन सब कुछ जानकर भी अनजान बना हुआ है।                                                         

chat bot
आपका साथी